FashionLatest

अनुकृति बनीं मिस इंडिया 2018, मिनाक्षी बनीं फर्स्ट रनर अप

नई दिल्ली। देश में एक तरफ जहां मंगलवार दिन में राजनीतिक उठापटक चली वहीं दूसरी तरफ नई मिस इंडिया का भी चुनाव हुआ। इस बार यह खिताब तमिलनाडु की रहने वाली अनुकृति वास को मिला है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल 29 प्रतिभागियों को पछाड़कर सबसे खूबसूरत महिला का खिताब अपने नाम किया है। उनके अलावा हरियाणा की मिनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर अप रहीं वहीं आंध्र प्रदेश की श्रेया राव सेकंड रनर अप रहीं।

images 76

मुंबई मंगलवार रात को हुई एक शानदार कार्यक्रम में मिस इंडिया का चुनाव हुआ। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे। अनुकृति का नाम घोषित होने के बात पूर्व मिस इंडिया मनुषी छिल्लर ने इन्हें मिस इंडिया 2018 का ताज पहनाया।

268035d4 8172 46ef 9268 05bb196342da

पेशे से खिलाड़ी और डांसर अनुकृति तमिलनाडु की रहने वाली हैं। सुपर मॉडल बनने का सपना संजोने वाली अनुकृति को बाइक चलाना काफी पसंद है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply