Latest

अजय माकन का कांग्रेस से इस्तीफा, पार्टी ने कहा- यह खबर गलत

नई दिल्लीः दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफे पर पार्टी ने आज बयान जारी करके सफाई दी। कांग्रेस ने कहा कि माकन ने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि अपना इलाज कराने के लिए वे विदेश गए हैं। कांग्रेस ने कहा कि माकन जल्द स्वस्थ होकर फिर से पार्टी में एक्टिव होंगे। बता दें कि माकन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को खत लिखकर खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा कि वे अपनी तबीयत के चलते पार्टी को पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं।

09 03 580728300congressajaymakan ll

उन्होंने राहुल को चिट्ठी में लिखा कि वे अपना इलाज विदेश में करा रहे हैं और ऐसे में वे पद पर नियमित नहीं रह सकते। बता दें कि दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित की तबीयत भी पिछले काफी समय से ठीक नहीं चल रही है जिस कारण वे भी राजनीतिक गतिविधियों से दूर हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply