Site icon Yashbharat.com

अच्छी फसल के लिए किसान पढ़ें ये मंत्र : गोवा सरकार

agriculture minister vijay goa 04 07 2018 m

पणजी। बेहतर फसल के लिए ‘ओम रोम जुम साह’ मंत्र वैदिक पद्धति से किसान जपते हैं। इसके लिए उन्हें खेत के पास बैठकर ध्यान करना होता है और कॉस्मिक एनर्जी को चैनलाइज करना होता है, जिससे फसल अच्छी होती है।

अब गोवा के कृषि मंत्री ने विजय सरदेसाई ने भी इसका समर्थन किया है। उन्होंने किसानों को बेहतर खेती के लिए वैदिक तरीका अपनाने सलाह दी है। कृषि मंत्री ने फतोर्डा में अपने निवास के पास एक पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत के दौरान यह बात कही।

विजय सरदेसाई ने किसानों से कहा है कि अगर वो अच्छी फसल चाहते हैं तो उन्हें वैदिक मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए। ‘शिव योग कॉस्मिक फार्मिंग’ पायलट प्रोजेक्ट के उद्धघाटन के मौके पर सरदेसाई ने वैदिक तकनीक का समर्थन किया।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, पूर्व केमिकल इंजीनियर से स्वयंभू बाबा बने डॉक्टर अवधूत शिवानंद के नेतृत्व में इस प्रोजेक्ट को शिव योग फाउंडेशन ने तैयार किया। बाबा गुरुग्राम में अपना शिव योग फाउंडेशन चलाते हैं। सरदेसाई की पत्नी इस फाउंडेशन की फॉलोअर हैं।

Exit mobile version