अच्छी खबर : कटनी में एक महीने बाद शतक से नीचे पॉजीटिव केस, 97 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

09 01 2021 bhandara hospital fore

कटनी। करीब एक महीने बाद आज जिले के लिए अच्छी खबर आई है। संक्रमण की दर नीचे आने के साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या आज 100 से नीचे आ गई।

पिछले 24 घंटे में रेपिड एंटीजन टेस्ट और मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में कुल 97 पॉजीटिव केस मिले हैं।

इस खबर से जिले के लोगों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इसके पहले 5 अपै्रल को 65 केस मिले थे। जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज जबलपुर से 394 सेम्पल की रिपोर्ट कल देर रात मिली है, जिसमे 60 लोगों के पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई है।

इसी तरह रेपिड एंटीजन टेस्ट की 289 सेम्पल की रिपोर्ट में 37 नए पॉजीटिव केस मिले हैं। इस तरह 683 सेम्पल की रिपोर्ट में 97 मरीज सामने आए हैं। बताया जाता है कि इसमे ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के हैं।