FEATUREDमध्यप्रदेश

अगले 24 घण्टे में MP में सक्रिय होगा मानसून

नेशनल डेस्क: पिछले कुछ दिनों से कमजोर रहने के बाद मानसून फिर से गति पकड़ रहा है। मौसम विभाग ने 48 घंटों के भीतर झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के तेजी से सक्रिय होने की आशंका जताई है। फिलहाल ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश का क्रम बना रहेगा। वही उत्तरी पश्चिमी राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। कई जगह तूफान भी आ सकता है।

tavite
Yashbharat

Yashbharat
पूर्वोत्तर भारत में मानसून की भारी बारिश जारी है। जिस कारण से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात तक पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। लेकिन मौसम विभाग की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार पिछले 23 दिनों में बारिश में दस फीसदी की कमी देखने को मिली है। इस समय सीमा के अंदर लगभग 110 मिमी बारिश होनी चाहिए लेकिन 99.5 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है। पश्चिम भारत में 24, पूर्वोत्तर में 29 और मध्य भारत में 9 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। वहीं तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में सामान्य से 29 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।
Yashbharat

Leave a Reply

Back to top button