Thursday, April 30, 2026
Latest:
उत्तरप्रदेश

अखिलेश ने मायावती को दिया रिटर्न गिफ्ट, छोड़ी MLC की एक सीट

इलाहाबाद । विधान परिषद चुनाव से पहले सपा ने बसपा के लिए 1 सीट छोड़ने का ऐलान कर दिया है. इससे पहले दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने वाली थी. इस तरह से अखिलेश ने मायावती को राज्यसभा चुनाव में हार के दर्द को भूलने का एक मौका दिया है.

अखिलेश ने मायावती को दिया रिटर्न गिफ्ट, छोड़ी MLC की एक सीट

वैसे आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव के समय बसपा ने दोनों एमएलसी सीटों पर सपा को समर्थन की बात कही थी. पर उस वक्त के चुनावी समीकरण, बसपा पर भारी पड़े और उसे करारी हार मिली. अब सपा ने फैसला किया है कि वो एमएलसी की 1 सीट बसपा के लिए छोड़ेगी, जिसे अखिलेश का मायावती के लिए रिटर्न गिफ्ट माना जा रहा है.

बसपा को अब 1 एमएलसी सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा खुद करनी है.  इससे पहले सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने नरमी के संकेत देते हुए बसपा-सपा के साथ को पसंद किया था. इस तरह से सपा ने 2019 में बीजेपी को बड़ा सियासी संदेश देने की कोशिश है. दरअसल राज्यसभा में बसपा  प्रत्याशी की हार के बाद अटकलों का बाजार गर्म था कि कहीं सपा-बसपा की इस दोस्ती में दरार ना पड़ जाए पर अखिलेश ने ऐसा होने नहीं दिया.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply