CoronaLatest

अक्षय कुमार के बाद अभिनेता गोविंदा भी हुए कोरोना संक्रमित

अक्षय कुमार के बाद अभिनेता गोविंदा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं और इस वक्त वो होम क्वारंटीन में हैं। न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताते हुए अभिनेता ने कहा कि ‘कोरोना वायरस से खुद को सुरक्षित रखने की सावधानी बरती उसके बाद भी इस वायरस से संक्रमित हो गया हूं। घर के बाकी सदस्यों का टेस्ट हुआ लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पत्नी सुनीता कुछ वक्त पहले ही कोरोना संक्रमण से रिकवर हुई हैं।’

गोविंदा ने आगे कहा कि ‘मैं इस वक्त घर पर आइसोलेशन में हूं और सभी नियमों का पालन कर रहा हूं। मैं सभी से गुजारिश करना चाहता हूं कि सभी लोग सावधानी बरतें और अपना ख्याल रखें।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम