katniLatestSportsक्रिकेटखेल

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां बने कटनी के निकलेश, किया जार्जिया की शतरंज खिलाड़ी को प्रपोज

कटनी। जॉर्जिया में चल रहे शतरंज ओलिम्पियाड में हो रहे लीग मैच के दौरान भारतीय जर्नलिस्ट ने कोलंबिया की ग्रेंड मास्टर एंजेला वालेंसिया को प्रपोज कर दिया।

niklesh 1

प्रपोज किए जाने से हतप्रभ एंजेला ने आंखों में खुशी के आंसू लिए भारतीय पत्रकार का प्रपोजल स्वीकार किया।इवेंट में भारतीय चेस टीम की कप्तानी कर रहे पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन विश्वनाथन आनंद भी मौजूद थे।

niklesh jain

उन्होंने मौके पर प्रेमी जोड़े को शुभकामनाएं भी दी। वहीं, दोनों के प्रपोज किए जाने का वीडियो जब ट्विटर पर वायरल हुआ तो शतरंज के फैन्स ने उन्हें बधाई देते कहा कि आप तो बिना पियादा आगे बढ़ाए क्वीन ले गए।

nikklesh katni
बता दें कि निकलेश और एंजेला की पहली मुलाकात बार्सिलोना में डेढ़ साल पहले हुई थी। बातें हुईं और विभिन्न कॉम्पिटीशन के बीच मुलाकातें बढ़ीं और दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया। निकलेश ने कहा, “हम दोनों एक-दूसरे से 17 हजार किलोमीटर दूर रहते हैं, लेकिन हमारे बीच एक मजबूत बॉन्डिंग है, जिसने हमें एक-दूसरे से जोड़े रखा।”

Leave a Reply

Back to top button