स्पा सेंटर में नाबालिगों के आपत्तिजनक VIDEO बना किया जाता था ब्लैकमेल

wp 1694943352782

Damoh ओसीन स्पा सेंटर में नाबालिग बच्चो को बुलाकर उनका शोषण और ब्लैकमेलिंग की जाती थी। मध्य प्रदेश बाल अधिकार आयोग की टीम के साथ पुलिस ने ओसीन स्पा सेंटर में छापेमार कार्यवाही कर ये सनसनीखेज खुलासा किया है।

रेड के दौरान टीम को स्पा सेंटर में नाबालिग लड़के के साथ आपत्तिजनक समान भी मिला तो बहुत कुछ संदिग्ध भी मिला। कोतवाली पुलिस को यह भी अंदेशा है कि यहां हो सकते हैं सीक्रेट कैमरे लगे हो, उसका वीडियो बनाया गया हो, और स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा हो सेक्स रैकेट, दरअसल आयोग को शिकायत मिली थी कि इस स्पा सेंटर में नाबालिग लड़को को बुलाकर उनकी मसाज की जाती है और फिर वीडियो बनाकर उनको पैसों के लिये ब्लैकमेल किया जाता है।

सपा सेंटर की आड़ में चल रहे गोरखधंधे के प्रमाण मिले है, दमोह पुलिस ने स्पा सेंटर से तीन लोगों को हिरासत में लेने के साथ रिकार्ड जब्त किया है और मामले कि जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-  अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के विरोध में उतरे नगर निगम कर्मचारी, कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा की उठाई मांग,अतिक्रमण कार्रवाई से शुरू हुआ विवाद गहराया, अब आमने-सामने आए अधिवक्ता और निगमकर्मी; शहर की व्यवस्थाओं पर पड़ने लगा असर