Site icon Yashbharat.com

नशामुक्त भारत का संकल्प, भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने रखे विचार

IMG 20261007 WA0050

नशामुक्त भारत का संकल्प, भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने रखे विचा

कटनी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को ‘नशामुक्त युवा भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रो. सुनील कुमार बाजपेई के निर्देशन तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग एवं जिला संगठक एनएसएस डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों पर अपने विचार रखे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में दीपा विश्वकर्मा ने प्रथम, अमित साहू ने द्वितीय तथा प्रज्ञा सोनी एवं करण चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में प्रो. जी.एम. मुस्तफा, प्रो. ज्योत्सना आठया एवं डॉ. सुचि सिंह ने भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में डॉ. शैलजा बरसैंया, डॉ. शोभाराम पाटिल, डॉ. राजश्री शर्मा, डॉ. जयप्रकाश अवस्थी सहित महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयप्रकाश अवस्थी ने किया। अंत में डॉ. आरपी सिंह ने आभार व्यक्त किया। उपस्थित विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाकर नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प कराया गया।

Exit mobile version