Site icon Yashbharat.com

ऑनलाइन गेमिंग के दलदल में फंसा ग्वालियर का युवा, लाखों का कर्ज होने पर की खुदकुशी

mobile game

mobile game

ऑनलाइन गेमिंग के दलदल में फंसा ग्वालियर का युवा, लाखों का कर्ज होने पर की खुदकुशी

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से ऑनलाइन गेमिंग की लत का एक खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सिटी सेंटर इलाके में स्थित पटेल नगर में एक प्राइवेट बीमा कंपनी में कार्यरत 30 वर्षीय युवक ने ऑनलाइन गेम में लगातार लाखों रुपये हारने और सिर पर चढ़ते कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कर्ज और मानसिक तनाव बना वजह

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग ऐप की गिरफ्त में था। शुरुआत में छोटी-मोटी रकम हारने के बाद नुकसान की भरपाई करने के चक्कर में वह लगातार पैसे लगाता गया, जिससे उस पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ गया। कर्ज का बोझ और मानसिक तनाव इतना बढ़ गया कि उसने पटेल नगर स्थित अपने ही फ्लैट में यह खौफनाक कदम उठा लिया।ऑनलाइन गेमिंग के दलदल में फंसा ग्वालियर का युवा, लाखों का कर्ज होने पर की खुदकुशी

युवाओं के लिए चेतावनी

इस दुखद घटना ने एक बार फिर यह उजागर कर दिया है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग का यह दलदल युवाओं को किस हद तक मानसिक अवसाद और बर्बादी की ओर धकेल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक का फोन खंगाला जा रहा है ताकि लेन-देन और गेमिंग ऐप्स की जानकारी जुटाई जा सके।

Exit mobile version