यूथ कटनी द्वारा रंग रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न
कटनी। यूथ कटनी नगर की प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए मंच प्रदान करती है जिससे आने वाले समय में कटनी शहर के युवा छात्र-छात्राएं इस शहर का नाम रोशन कर सकें। इसी कार्यक्रम में नगर निगम ऑडिटोरियम विवेकानंद (सभागार) में गायन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया संस्था के अध्यक्ष अनु शशांक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की संस्था विगत 10 वर्षों से इस तरह के आयोजन करती है ताकि युवाओं को हर तरीके से सक्षम और कलाओं में निपुण बनाया जा सके। इस कार्यक्रम में 10 विद्यालयों और और कटनी के तीनों महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और 75 से ज्यादा प्रस्तुतियां इस सभागार में दी गई।
इसका कार्यक्रम की संयोजक अनुपमा सिंह, अर्चना पुरवार, अनामिका श्रीवास्तव, पायल तरानी और शांभवी श्रीवास्तव रहे। इस कार्यक्रम में कटनी शहर के सुप्रसिद्ध कलाकार श्री अमित कचेर, श्वेता कटारे, श्री विवेक विश्वकर्मा एवं श्री बलभद्र गौर निर्णायक रहे जिन्होंने पूरा समय देकर युवाओं की प्रतिभाओं का सुंदर मूल्यांकन किया। नृत्य प्रतियोगिता में वरिष्ठ ग्रुप में शासकीय कन्या महाविद्यालय की ओशी अग्रवाल को प्रथम स्थान, राधिका सोनी को द्वितीय स्थान एवं आकांक्षा पटेल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ चौथे स्थान पर तनीषा सोनखरे, नीलम सोनखरे एवं एकता रोतिया रही। जूनियर ग्रुप में अनिका जैन एवं सिद्धि यादव को प्रथम स्थान, कुमुद गोस्वामी को द्वितीय स्थान डीपीएस स्कूल एवं तृतीय स्थान केंद्रीय विद्यालय की सत्यांशा शर्मा को प्राप्त हुआ डीपीएस विद्यालय आराध्या श्रीवास्तव को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ ध्रुवी खरे को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
गायन प्रतियोगिता में डीपीएस विद्यालय के आशुतोष चंद्र को प्रथम स्थान शिविका श्रीवास्तव बार्डस्ले विद्यालय को द्वितीय स्थान कुमारी धैर्य का स्कूल को तृतीय स्थान एवं डीपीएस की आर्या चंद्र को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती पूनम गुप्ता एवं श्रीमती सीमा नाहर द्वारा किया गया समय पालक का भूमिका में नीतू गुप्ता रही। कार्यक्रम के संयोजन में श्री निलय सिंह की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया इस कार्यक्रम के नृत्य आयोजक ग्रुप में श्रीमती शिवाली गुप्ता, श्रीमती सुनीता चौदहा, श्रीमती रश्मि कुदरहा श्रीमती संगीता मैघानी, श्रीमती रोशनी गुप्ता रही। गायन प्रतियोगिता के आयोजक रूप में श्रीमती स्मिता चौदह, श्रीमती रिचा मैनी, श्रीमती अदिति वर्मा, श्रीमती आरती अग्रवाल, सीमा शिवहरे, श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती साधना जैन, श्रीमती टीना शिवहरे रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती नीलिमा असोढीया, श्रीमती ललिता गट्टानी, श्रीमती मंजू बगड़िया, श्रीमती मंजूषा गौतम, श्रीमती सविता राठौर, डॉ रश्मि सिंह बघेल, श्रीमती प्रभा साहू श्रीमती प्रीति परोहा, श्रीमती हेमा बगड़िया, श्रीमती अलका सरावगी, श्रीमती जयश्री मित्तल, श्रीमती मीता चौदह, श्रीमती मधु शिवहरे, श्रीमती सीमा शिवहरे, श्रीमती सुषमा शिवहरे, श्रीमती गीता सोनी, श्रीमती आरती सोनी, श्रीमती सपना सोनी, श्रीमती आशा तरानी, श्रीमती आरती अग्रवाल, श्रीमती नीलम सक्सेरिया, श्रीमती गीता पाठक, श्रीमती किरण कुदराहा, श्रीमती रंजना गुप्ता, श्रीमती कंचन केसरवानी, श्रीमती नीना मैनी, श्रीमती उमा भगेरिया, श्रीमती अनीता जैसवानी, श्रीमती नीलम अरोड़ा, श्रीमती प्रीति तिवारी, श्रीमती रोशनी टीपा, श्रीमती संगीता मरेले की सराहनी भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मीडिया के प्रतिनिधियों एवं नगर निगम का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
युवाओं के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आगामी कार्यक्रम शासकीय कन्या महाविद्यालय के नवीन परिसर में 19 सितंबर 2024 को आयोजित है जिसमें वाद विवाद प्रतियोगिता निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता को आयोजन किया जा रहा है।

