Site icon Yashbharat.com

Yogi Adityanath CM योगी आदित्यनाथ को विधायक संजय पाठक ने दिया हरिहर तीर्थ भूमि पूजन का आमंत्रण

wp 1685961894218

Yogi Adityanath आज गोरखपुर (उप्र )में विजयराघवगढ़ विधायक पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने गोरक्ष पीठाधीश्वर, सनातन हिंदू संस्कृति के अग्र संवाहक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर विजयराघवगढ़ में निर्मित होने वाले “हरिहर तीर्थ” के भूमिपूजन कार्यक्रम में पधार कर अनुगृहीत करने का आग्रह किया एवं योगी जी को जन्मदिवस की बधाई शुभकामनाएं प्रदान करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री योगी ने इस तीर्थ निर्माण के बारे में पूरी जानकारी ली ।

पूर्व मंत्री, विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने गोरक्ष पीठाधीश्वर यूपी के सीएम योगी जी के जन्म दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ ही विधायक श्री पाठक द्वारा उन्हें 12 जून को होने वालें हरिहर तीर्थ निर्माण के भूमि पूजन में साक्षी बनने के लिए आग्रह किया। विधायक श्री पाठक द्वारा हरिहर तीर्थ धाम निर्माण के संबंध में सीएम योगी जी को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया की बंजारी स्थित राम राजा पर्वत पर भगवान परशुराम जी की अष्टधातु की 108 फूट ऊंची प्रतिमा, भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप, श्री राम लला का अद्भुत मंदिर, नौ देवियों, द्वादश ज्योतिर्लिंग, माता शिबरी, निषाद राज की मूर्तियों की स्थापना कराई जाएगी।

उन्होंने बताया की हरिहर तीर्थ धाम विजयराघवगढ़ की धरा को संपूर्ण भारत में खास पहचान दिलाएगा, यहां धर्म, संस्कृति, सभ्यता और परंपरा के दर्शन तो होंगे ही, इसके अलावा रोजगार के आयाम भी खुलेंगे। उल्लेखनीय है की जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी सहित विभिन्न पीठों के पीठाधीस्वरो, मठाधीशों और महान संतों का समागम 12 जून को होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस धार्मिक अनुष्ठान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।

आपको बतादे कि विजयराघवगढ़ के रामराजा पहाड़ में भगवान परसुराम जी की 108 फीट की प्रतिमा के साथ भव्य हरिहर तीर्थ का निर्माण भूमि पूजन 12 जून को होना निश्चित है।

Exit mobile version