Latest

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल की माता यशोदा पटेल जी का निधन

मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल की पूज्य माता श्रीमती यशोदा पटेल का आज देवलोकगमन हो गया। वे वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुलायम सिंह पटेल की धर्मपत्नी थीं।

 

श्रीमती पटेल के निधन पर राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

 

परिवारिक सूत्रों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह 11:20 बजे निज निवास गोटेगाँव से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक