Monday, May 4, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Yashbharat.com EXCLUSIVE: चुनावी सुनामी! तमिलनाडु में थलपति विजय का ‘सुपरहिट’ डेब्यू, बंगाल में ममता की कुर्सी खतरे में, असम में हिमंत का ‘हैट्रिक’ प्रहार

नई दिल्ली/कोलकाता। Yashbharat.com EXCLUSIVE: चुनावी सुनामी! तमिलनाडु में थलपति विजय का ‘सुपरहिट’ डेब्यू, बंगाल में ममता की कुर्सी खतरे में, असम में हिमंत का ‘हैट्रिक’ प्रहार। देश के पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने शुरुआती रुझानों में ही राजनीतिक पंडितों को सन्न कर दिया है। Yashbharat.com आपको बता रहा है मतगणना के वो बड़े उलटफेर, जो सत्ता के समीकरण बदल रहे हैं।

तमिलनाडु: पर्दे के ‘थला’ अब राजनीति के ‘रॉकस्टार’

सबसे चौंकाने वाला रुझान दक्षिण से आ रहा है। सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

  • TVK नंबर 1: विजय की पार्टी 64 सीटों पर बढ़त के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।
  • द्रविड़ राजनीति के दिग्गजों (DMK-AIADMK) के बीच विजय का यह ‘सुपरहिट’ डेब्यू ऐतिहासिक साबित हो रहा है।

पश्चिम बंगाल: भवानीपुर में फंसीं ममता, सुवेंदु का बड़ा दावा

बंगाल में मुकाबला किसी रोमांचक T-20 मैच जैसा हो गया है। यहाँ हर मिनट आंकड़े बदल रहे हैं।

  • ममता बनर्जी पीछे: भवानीपुर की ‘हॉट सीट’ पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछड़ गई हैं और सुवेंदु अधिकारी ने बढ़त बना ली है।
  • सुवेंदु की दहाड़: सुवेंदु अधिकारी ने Yashbharat.com के सूत्रों से कहा कि उनकी लीड 3 गुना हो चुकी है और यहाँ तक कि मुस्लिम बहुल बूथों पर भी भाजपा को वोट मिल रहे हैं।
  • धांधली के आरोप: नोआपारा में बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने काउंटिंग सेंटर पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंटों के पहुँचने से पहले ही स्ट्रॉन्ग रूम खोलने की कोशिश की गई।

असम और पुडुचेरी: ‘केसरिया’ लहर बरकरार

  • असम: हिमंत बिस्व सरमा और सर्बानंद सोनोवाल की जोड़ी ने फिर करिश्मा कर दिखाया है। सोनोवाल ने विश्वास जताया है कि NDA 100 सीटों के करीब पहुँच रहा है।
  • पुडुचेरी: यहाँ भी भाजपा गठबंधन मज़बूती से सरकार बनाने की ओर बढ़ रहा है।

केरल: परंपरा बदलने की तैयारी?

केरल में LDF और UDF के बीच कांटे की टक्कर जारी है, लेकिन इस बार भाजपा ने भी कुछ सीटों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस यहाँ बढ़त बनाती दिख रही है।

Yashbharat.com की बड़ी बातें:

  1. विजय फैक्टर: तमिलनाडु में स्टालिन का किला ढहाने की ओर बढ़े थलपति विजय।
  2. बंगाल में एंटी-इनकम्बैंसी: सुवेंदु का दावा—”साउथ बंगाल में इस बार होगा बड़ा बदलाव।”
  3. चुनाव आयोग: आधिकारिक रुझानों में असम में भाजपा और केरल में कांग्रेस का खाता खुला।

नतीजों की सबसे तेज़ और सटीक कवरेज के लिए जुड़े रहें Yashbharat.com के साथ। पेज को रिफ्रेश करते रहें…

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि