Yashbharat.com: जीत के जश्न पर चुनाव आयोग का ‘ब्रेक’, रैलियों और जुलूस पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

Yashbharat.com: जीत के जश्न पर चुनाव आयोग का ‘ब्रेक’, रैलियों और जुलूस पर लगा पूर्ण प्रतिबंध।  पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे मतगणना के रुझान साफ हो रहे हैं, चुनाव आयोग (EC) ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है। राज्य में ‘खेला’ की स्थिति के बीच हिंसा की आशंका को देखते हुए आयोग ने जीत के जश्न और विजय जुलूसों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

Yashbharat.com: जीत के जश्न पर चुनाव आयोग का ‘ब्रेक’, रैलियों और जुलूस पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

विजय जुलूस पर पाबंदी, कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता

चुनाव आयोग के विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने आज सुबह स्पष्ट किया कि परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी उम्मीदवार या पार्टी को रैली निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

काउंटिंग एजेंटों की शिकायत: क्या हो रही है धांधली?

एक तरफ वोटों की गिनती जारी है, तो दूसरी तरफ कई राजनीतिक दलों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

रुझानों में ‘दीदी’ को बड़ा झटका

ताजा अपडेट के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर और नंदीग्राम जैसी ‘हॉट सीटों’ पर भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से काफी पीछे चल रही हैं। टीएमसी के लिए यह रुझान किसी सदमे से कम नहीं हैं, वहीं बीजेपी खेमे में उत्साह तो है, लेकिन आयोग की पाबंदी के कारण वे सड़कों पर नहीं उतर पा रहे हैं।

Yashbharat.com की विशेष टिप्पणी:

बंगाल में पिछली बार चुनाव बाद हुई हिंसा (Post-poll violence) को देखते हुए आयोग इस बार कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। यह प्रतिबंध रात भर जारी रह सकता है।

↑
Exit mobile version