X अचानक डाउन: दुनिया भर में यूजर्स परेशान, फीड और पोस्ट हुए ठप
X अचानक डाउन: दुनिया भर में यूजर्स परेशान, फीड और पोस्ट हुए ठप
नई दिल्ली: X अचानक डाउन: दुनिया भर में यूजर्स परेशान, फीड और पोस्ट हुए ठप। बुधवार रात करीब 8:15 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X अचानक डाउन हो गया, जिससे दुनिया भर के करोड़ों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक न तो मोबाइल ऐप पर ताजा पोस्ट दिखाई दीं और न ही डेस्कटॉप वेबसाइट पर फीड्स लोड हो पाईं।
X अचानक डाउन: दुनिया भर में यूजर्स परेशान, फीड और पोस्ट हुए ठप
यूजर्स लगातार अपनी टाइमलाइन को रिफ्रेश करते रहे, लेकिन नई पोस्ट्स की जगह उन्हें “Something went wrong. Try reloading” जैसे मैसेज दिखाई देते रहे।
हजारों शिकायतें दर्ज
आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट DownDetector पर कुछ ही मिनटों में हजारों शिकायतें दर्ज हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह समस्या केवल भारत तक सीमित नहीं थी, बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में यूजर्स प्रभावित हुए।
हालांकि, इस आउटेज को लेकर अब तक X की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यूजर्स ने क्या कहा?
यूजर्स के मुताबिक, मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप दोनों पर दिक्कत देखने को मिली। कई लोगों ने बताया कि टाइमलाइन पूरी तरह से लोड नहीं हो रही थी, जिससे नई पोस्ट देखना मुश्किल हो गया।
पहले भी हो चुका है आउटेज
यह पहली बार नहीं है जब X डाउन हुआ हो। इससे पहले 13 जनवरी को भी इसी तरह का आउटेज देखने को मिला था, जब DownDetector पर हजारों शिकायतें दर्ज हुई थीं।
इसके अलावा फरवरी में भी ग्लोबल आउटेज सामने आया था, जिसमें करीब एक घंटे बाद सर्विस बहाल हुई थी। हालांकि, तब भी कंपनी की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया था।
बढ़ रही यूजर्स की चिंता
लगातार हो रहे आउटेज के चलते यूजर्स में अनिश्चितता बढ़ रही है। हालांकि आमतौर पर ऐसी तकनीकी दिक्कतें कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाती हैं, लेकिन बार-बार की समस्या प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रही है।