Thursday, May 21, 2026
Latest

Wrestlers Protest: बृजभूषण बोले- मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार, लेकिन बजरंग-विनेश को भी वही टेस्ट कराने होंगे

दिल्ली के जंतर-मंतर में देश के पहलवान 23 अप्रैल से बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे हुए हैं। पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआई दर्ज की हैं। एक एफआईआर नाबालिग पहलवान की शिकायत पर दर्ज की गई है और दूसरी एफआईआर बाकी महिला पहलवानों की शिकायत पर दर्ज हुई हैं।

बृजभूषण सिंह शुरुआत से ही उन पर लगे आरोपों को खारिज करते रहे हैं और दोषी साबित होने पर फांसी में चढ़ने की बात भी कह चुके हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसी ही बात कही है। फेसबुक पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि वह नार्को या लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं, लेकिन बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को भी वही टेस्ट कराना होगा।

बृजभूषण ने लिखा “मैं अपना नार्को टेस्ट, पॉलिग्राफी टेस्ट या लाइ डिटेक्टर करवाने के लिये तैयार हूं, लेकिन मेरी शर्त है मेरे साथ विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के भी ये टेस्ट होने चाहिए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम