कटनी में सड़क हादसों का कहर: कुछ घंटों में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, हरदुआ बस स्टैंड पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

Picsart 26 11 22 17 41 32 997

कटनी में सड़क हादसों का कहर: कुछ घंटों में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, हरदुआ बस स्टैंड पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचल

कटनी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कुछ ही घंटों के अंतराल में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की दर्दनाक मौत से शहर में शोक और आक्रोश का माहौल निर्मित हो गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार को एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुर्खी मोड़ के पास दो बसों की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे की खबर से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि हरदुआ बस स्टैंड क्षेत्र में एक और दर्दनाक हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरदुआ बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

इसे भी पढ़ें-  अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और निगम दस्ते के बीच तीखी नोकझोंक, दोनों पक्षों ने लांघी मर्यादा की सीमा,बहस और धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल; अतिक्रमण अमले की 'खाकी वर्दी' और कार्यशैली पर भी उठे सवाल