Tuesday, May 19, 2026
Latest:
SportsLatestक्रिकेट

WPL 2026 बेंगलुरु ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग जीता:दिल्ली लगातार चौथा फाइनल हारी

WPL 2026 वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में बेंगलुरु ने 2 गेंद रहते ही 204 रन का टारगेट चेज कर लिया। यह WPL फाइनल का का सबसे बड़ा रन चेज है। कप्तान स्मृति मंधाना ने 87 रन की पारी खेली। जबकि जॉर्जिया वोल ने 79 रन बनाए। दोनों ने 92 बॉल पर 165 रन की साझेदारी की।

टूर्नामेंट जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 करोड़ रुपए का इनाम मिला। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं सोफी डिवाइन को 5 लाख रुपए मिले।

आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे। राधा यादव और नदीन डी क्लर्क ने शुरुआती दो गेंद पर 2 सिंगल लिए। राधा ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद उन्होंने कवर्स की दिशा में खेली, लेकिन उनका बैट स्टंप से टकरा गया। गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरीं। इस तरह RCB ने दूसरा टाइटल जीत लिया।

दिल्ली से कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 37 बॉल पर 57 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके शामिल रहे। उनके अलावा, लौरा वोल्वार्ट 44 और शिनेल हेनरी 35 रन बनाकर नाबाद रहीं। लिजेल ली ने 37 और शेफाली वर्मा ने 20 रन बनाए। इन पारियों के दम पर दिल्ली ने WPL फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, लेकिन टीम जीत नहीं हासिल कर सकी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम