katniमध्यप्रदेश

सायना महाविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस का हुआ आयोजन,वैश्विक स्तर पर पर्यटन के महत्व को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक,आर्थिक मूल्य को उजागर करना सर्वोपरि:- डॉ सी.राजेश कुमार

सायना महाविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस का हुआ आयोजन,वैश्विक स्तर पर पर्यटन के महत्व को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक,आर्थिक मूल्य को उजागर करना सर्वोपरि:- डॉ सी.राजेश कुमा

कटनी। सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कटनी में आज विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया एवं वर्ष 2025 की थीम पर्यटन और सतत पर्यटन पर महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने रंगोली, क्विज, पोस्टर,निबंध व मेहंदी प्रतियोगिता के आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके पश्चात विश्व पर्यटन दिवस पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ .सी.राजेश कुमार द्वारा उद्बोधन में बताया गया कि विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है, इसका उद्देश्य पर्यटन के महत्व को समझाना और आर्थिक, सांस्कृतिक योगदान पर जागरूकता फैलाना है, भारत सहित कई देशों की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है, 2025 की थीम “पर्यटन और सतत परिवर्तन” रोजगार और स्थानीय विकास पर जोर देती है। इसका मकसद लोगों को पर्यटन के महत्व से जोड़ना और इस क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है, पर्यटन न सिर्फ लोगों को नई जगहों और संस्कृतियों से जोड़ता है, बल्कि किसी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी बड़ी भूमिका निभाता है, यही कारण है कि इस दिन को दुनियाभर में खास महत्व दिया जाता है। इसके पश्चात बीबीए होटल मैनेजमेंट की छात्राओं द्वारा भारत की विविधता और संस्कृति पर शानदार सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद छात्र रघु व अंशित दुबे ने भी पर्यटन दिवस पर अलग अलग राज्यों की विविधता का वर्णन किया एवं बीबी होटल मैनेजमेंट के छात्र/छात्राओं द्वारा भारत के हर राज्य की प्रमुख विशेषता व वेशभूषा, रहन सहन, खानपान व भाषा पर शानदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डॉ. सी.ए. लियोनी, प्रो. आर. अबिरामी, शरद यादव, अरुण उरमलिया, हीरालाल केवट, साक्षी कटारिया, मेघना ओटवानी, दोलन रॉय, संगीता मिश्रा, रुचिता लूनावत, सत्यवीर सिंह, नेहा सिंह, श्वेता चांदवानी, अशोक मिश्रा, प्रशांत सोनी के साथ सभी छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही। अंत मे प्रो. आर. अबिरामी द्वारा साजसज्जा व मंच संचालन टीम व सभी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने व कार्यक्रम में सहयोग प्रदान कर सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रदर्शन किया गया।

 

Back to top button