World Cup 2019 SL vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड के सामने नहीं चले श्रीलंका के धुरंधर, 136 रन पर हुए ढेर

कार्डिफ। World Cup 2019 SL vs New Zealand Live Score इस विश्व कप का तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डंस मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी श्रीलंका के बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और 136 रन पर ही ऑलआउट हो गए।

श्रीलंका ने पहले ओवर में ही पहला विकेट थिरिमाने के तौर पर गंवा दिया और उसके बाद कुसल परेरा और दिमुथ करुणारत्ने ने पारी को संभाला। हालांकि 8 ओवर खत्म होने के बाद नौवें ओवर में श्रीलंका के दो विकेट लगातार गिरने से पारी लड़खड़ा गई। 9वें ओवर में श्रीलंका को कुसल परेरा और मेंडिस के रूप में दो झटके लगे और लगातार विकेट गिरते चले गए। इसके बाद धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, जीवन मेंडिस भी जल्द ही आउट हो गए। उसके बाद धीरे- धीरे थिसारा परेरा, इसुरु उडाना, सुरंगा लकमल, मलिंगा आउट हो गए।

5.25 PM: 29वें ओवर की दूसरी गेंद पर लसिथ मलिंगा का विकेट गिरने के साथ ही श्रीलंका की पारी भी खत्म हो गई है और पूरी टीम ढेर हो गई है।

5.22 PM: 29 ओवर खत्म हो गए हैं और श्रीलंका ने 9 विकेट खोकर 135 रन बनाए हैं। वहीं इस ओवर में कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने अपने 50 रन भी पूरे कर लिए हैं।

5.17 PM: 29वें ओवर में श्रीलंका को सुरंगा लकमल के रुप में एक और झटका लगा। लकमल 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

5.16 PM: 28 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका ने 8 विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं।

5.10 PM: 27वें ओवर में श्रीलंका 5 रन बनाए। 27 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर- 122/8।

5.06 PM: 26 ओवर खत्म हो गए हैं और श्रीलंका के विकेट गिरने का सिलसिला जारी है। हालांकि कप्तान दिमुथ करुणारत्ने पिच पर डटे हुए हैं। 26 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर- 117/8

5.01 PM: 25 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका ने 8 विकेट खोकर 115 रन बना लिए हैं।

4.58 PM: 25वें ओवर की चौथी गेंद पर जेम्स नीशम ने श्रीलंका को इसुरु उडाना के रुप में एक और झटका दिया।

4.56 PM: 24वें ओवर में श्रीलंका ने एक विकेट खोकर 2 रन बनाए। 24 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर 113/7 है।

4.52 PM: 24वें ओवर की चौथी गेंद पर थिसारा परेरा आउट हो गए। परेरा 27 रन बनाकर

4.50 PM: 23 ओवर खत्म होने तक 6 विकेट खोकर श्रीलंका ने 111 रन बना लिए हैं।

4.46 PM: 22 ओवर तक श्रीलंका के रन बनाने की रफ्तार काफी धीमी रही है। 22 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर है- 100/6।

4.43 PM: थिसारा परेरा और दिमुथ करुणारत्ने ने पारी को संभाला है और दोनों की 38 रन की साझेदारी हो गई है। 21 ओवर खत्म होने कर स्कोर- 97/6

4.40 PM: 20 ओवर पूरे होने तक श्रीलंका सिर्फ 92 रन ही बना पाई है और 6 विकेट गिर गए हैं। 20वें ओवर में श्रीलंका ने 8 रन बनाए।

4.34 PM: 19वें ओवर में श्रीलंका 2 ने रन बनाए। 19 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर- 84/6।

4.31 PM: 18वें ओवर में श्रीलंका 2 ने रन बनाए। 18 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर- 82/6।

4.30 PM: 17 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं।

4.24 PM: 16वें ओवर में श्रीलंका को जीवन मेंडिस के रूप में एक झटका लगा और श्रीलंका के 8 रन बने। 16 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर- 68/6।

4.17 PM: जीवन मेंडिस भी कुछ कमाल नहीं कर पाए और 1 रन बनाकर आउट हो गए। मेंडिस जेम्स नीशम की गेंद का शिकार हुए।

4.15 PM: एंजेलो मैथ्यूज के आउट होने के बाद जीवन मेंडिस पिच पर उतरे। 15 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर- 60/5।

4.10 PM: 15वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका का एक और विकेट गिर गया। एंजेलो मैथ्यूज बिना खाता खोले ही पेवैलियन लौट गए।

4.08 PM: 14वें ओवर में श्रीलंका एक रन बना पाई और 14 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर है 58/4।

4.05 PM: 13 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका ने 4 विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं।

4.00 PM: 12 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका ने 4 विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं।

3.55 PM: 12वें ओवर में श्रीलंका को धनंजय डी सिल्वा के रूप में एक और झटका लगा। सिल्वा 4 रन बनाकर पेवैलियन लौट गए।

3.50 PM: 11वें ओवर में मैट हेनरी ने 6 रन दिए। अभी क्रिज पर हैं दिमुथ करुणारत्ने और धनंजय डी सिल्वा। वहीं 11 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर है 52/3।

3.48 PM: 10वें ओवर में श्रीलंका ने एक रन बनाया और 10 ओवर पूरे होने तक श्रीलंका का स्कोर- 51/3

3.43 PM: 9वां ओवर श्रीलंका के लिए मुश्किल भरा रहा। इस ओवर में श्रीलंका के दो विकेट गिर गए। 9 ओवर पूरे होने तक श्रीलंका का स्कोर- 50/3

3.40 PM: कुसल परेरा के आउट होने के बाद दूसरी गेंद पर ही श्रीलंका का एक और विकेट गिर गया। श्रीलंका को यह झटका मेंडिस के रुप में लगा।

3.37 PM: नौवें ओवर की पहली गेंद पर ही श्रीलंका को झटका लगा और कुसल परेरा, मैट हेनरी की गेंद पर आउट हो गए।

3.35 PM: पहले ओवर में विकेट गिरने के बाद कुसल परेरा और दिमुथ करुणारत्ने ने पारी को संभाला। 8 ओवर खत्म होने तक दोनों के बीच 42 रन की साझेदारी हो गई है। वहीं 8 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर है 46/1।

3.31 PM: सातवें ओवर में मैट हेनरी ने 6 रन दिए। अभी क्रिज पर हैं कुसल परेरा और दिमुथ करुणारत्ने। वहीं 7 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर है 41/1।

3.27 PM: छठा ओवर न्यूजीलैंड के लिए काफी महंगा साबित हुआ। इस ओवर में श्रीलंका ने 10 रन बनाए। वहीं 6 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर है 35/1।

3.22 PM: श्रीलंका की टीम ने पांच ओवर खत्म होने के बाद एक विकेट खोलकर 25 रन बना लिए हैं। परेरा और करुणारत्ने के बीच अब तक 21 रन की साझेदारी हो चुकी है।

3.19 PM: चौथे ओवर में कुल 8 रन बने। श्रीलंका ने चार ओवर के बाद एक विकेट पर 20 रन बना लिए हैं। बोल्ट ने अपने दो ओवर में अब तक कुल 11 रन दिए हैं।

3.15 PM: पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने तीन ओवर खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 12 रन बना लिए हैं। परेरा नौ और करुणारत्ने दो रन बनाकर नाबाद हैं और बल्लेबाजी कर रहे हैं।

3.11 PM: श्रीलंका की टीम ने दूसरे ओवर का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर सात रन बना लिए हैं। बोल्ट ने अपने पहले ओवर में सिर्फ तीन रन बने।

3.06 PM: पहले ओवर का खेल खत्म हो चुका है और श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर चार रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर करुणारत्ने और कुसल परेरा मौजूद हैं। दूसरा ओवर लेकर ट्रेंट बोल्ट आए हैं।

3.02 PM: मैट हेनरी ने न्यूजीलैंड के पहली सफलता दिला दी और लाहिरू थिरिमाने को चार पर पर LBW आउट कर दिया। अब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर कुसल परेरा आए हैं।

2.59 PM: श्रीलंका की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए दिमुथ करुणारत्न और लाहिरू थिरिमाने क्रीज पर आ चुके हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से पहला ओवर मैट हेनरी फेंक रहे हैं।

2.38 PM: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम, रोस टेलर, जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन-

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, सुरंगा लकमल, इसुरु उडाना, लसिथ मलिंगा।

2.32 PM: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पिछले विश्व कप की उपविजेता टीम न्यूजीलैंड कमजोर श्रीलंका के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान का आगाज करेगा। श्रीलंका की टीम इन दिनों बेहद खराब फॉर्म से जूझ रही है। इस बार श्रीलंका की टीम का नई-नई नजर आ रही है। हालांकि टीम में लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं जो मैच में कुछ उलट-फेर कर सकते हैं, लेकिन इस टीम के हालिया प्रदर्शन ने काफी निराश किया है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका कुछ बड़ा कर जाए इसकी उम्मीद कम ही है।

न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों अच्छी क्रिकेट खेल रही है। रॉस टेलर शानदार फॉर्म में हैं और पिछले साल 90 से अधिक की औसत से रन बनाए। वहीं, विलियमसन और मार्टिन गुप्टिल भी खतरनाक बल्लेबाज हैं। ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डि ग्रैंडहोम और टिम साउथी पर तेज गेंदबाजी का दारोमदार रहेगा, जबकि स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी ईश सोढ़ी और मिशेल सेंटनर पर रहेगी।

विश्व कप से पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, लेकिन दूसरे मैच में वेस्टइंडीज से हार गया। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स फ्रेंकलिन को यकीन है कि कीवी टीम पहली बार विश्व कप जीत सकती है। उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड के बारे में कोई बहुत ज्यादा बात नहीं कर रहा है, जो अच्छा है। हम अंडरडॉग साबित हो सकते हैं। मुझे यकीन है कि यह टीम विश्व कप जीत सकती है।’

छह बार सेमीफाइनल में हारने के बाद न्यूजीलैंड 2015 में विश्व कप फाइनल में पहुंचा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसका खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। उसके बाद ब्रेंडन मैकुलम की जगह केन विलियमसन कप्तान बनाए गए, लेकिन 2015 की टीम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। पिछले विश्व कप के बाद से न्यूजीलैंड विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचा, लेकिन दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत ने उसे उसकी धरती पर हराया।

Exit mobile version