Site icon Yashbharat.com

world cup 2019 ind vs pak LIVE-मैच शुरू, कोहली आउट, भारत ने पाकिस्‍तान को दिया 337 का लक्ष्‍य

images 13

खेल डेस्क. वर्ल्ड कप के 22वें मैच पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण 46.4 ओवर में खेल रोक दिया गया था। लगभग 30 मिनट बाद खेल दोबारा शुरू हुआ। एक भी काटे नहीं गए। केदार जाधव  और विजय शंकर क्रीज पर थे। भारतीय कप्तान विराट कोहली 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आमिर ने पवेलियन भेजा। यह उनका 51वां अर्धशतक है। इससे पहले रोहित शर्मा ने 85 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वे 140 रन बनाकर हसन अली की गेंद पर आउट हुए। यह इस वर्ल्ड कप में उनका दूसरा शतक है। भारत अंतिम ओव्‍हरों में ज्‍यादा रन नहीं जुटा सका और अंतिम जोडी ने स्‍कोर 336 तक पहुंचाया अब पाकिस्‍तान को 337 रन बनाने होंगे भारत के पांच विकेट गिरे।

इससे पहले भारत की ओपनिंग साझेदारी वहाब रियाज ने तोड़ी। उन्होंने वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक लगाने वाले केएल राहुल (57 रन) को पवेलियन भेजा। रोहित-राहुल ने पहले विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की। हार्दिक पंड्या 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद आमिर ने बाबर आजम के हाथों कैच कराया। महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक रन बनाकर आमिर की गेंद पर आउट हो गए।

रोहित का पाक के खिलाफ लगातार दूसरा शतक

रोहित ने लगातार पांचवें मैच में 50+ स्कोर बनाया। इस वर्ल्ड कप में उनका यह दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक भी लगाया था। वे पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले पिछले वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने 107 रन बनाए थे। रोहित पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्होंने पिछले साल दुबई में 111 रन की पारी खेली थी।

Exit mobile version