Latest

परि‍वार पुलि‍स में: काम अपराध करना, जानि‍ए फर्जी होमगार्ड का सच; रांझी पुलिस ने किया अरेस्‍ट

परि‍वार पुलि‍स में: काम अपराध करना, जानि‍ए फर्जी होमगार्ड का सच; रांझी पुलिस ने किया अरेस्‍ट

Jabalpur Crime: परि‍वार पुलि‍स में: काम अपराध करना, जानि‍ए फर्जी होमगार्ड का सच; रांझी पुलिस ने किया अरेस्‍ट । मध्‍य प्रदेश के जबलपुर से धोखाधड़ी की खबर मिल रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर होमगार्ड कमांडेंट से दूरभाष पर संपर्क किया गया। जहां, संबंधित नाम से कोई होमगार्ड जवान नहीं होने की जानकारी दी गई। उसके बाद अनुभव प्रमाण पत्र की प्रति को होमगार्ड कार्यालय पहुंचाया गया, जिसे जांच में वास्तविक नहीं पाया गया।परि‍वार पुलि‍स में: काम अपराध करना, जानि‍ए फर्जी होमगार्ड का सच; रांझी पुलिस ने किया अरेस्‍ट

 

। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में एक फर्जी होमगार्ड सैनिक को पकड़ा गया है। भर्ती प्रक्रिया के लिए रांझी एसएएफ छठी बटालियन को केंद्र बनाया गया है। जहां, 10 जिलों के आवेदकों के शारीरिक दक्षता एवं अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है।

अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किया था, जो कि परीक्षण में जाली मिला

पिता ने दिया बेटे को गर्म तेल में हाथ डालकर समोसे तलने का हुनर, देखने दूर-दूर से आते हैं लोग; पढ़ें न जलने का विज्ञानपिता ने दिया बेटे को गर्म तेल में हाथ डालकर समोसे तलने का हुनर, देखने दूर-दूर से आते हैं लोग; पढ़ें न जलने का विज्ञान

जाली प्रमाण पत्र कहां से प्राप्त किया, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है

गुलजार खान ने यह जाली प्रमाण पत्र कहां से प्राप्त किया, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि आरोपित गुलजार के पिता महबूब खान पुलिस में पदस्थ थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है। आरोपित का एक भाई भी पुलिस विभाग में कार्यरत है।

हस्ताक्षर संदिग्ध, सत्यापन पर सामने आया फर्जीवाड़ा

आरोपित ने आवेदन के साथ होमगार्ड सैनिक होने का अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किया था।
भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को प्रमाण पत्र पर अधिकारी के हस्ताक्षर देख संदेह हुआ।
अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित गोलमोल उत्तर देने लगा।
आरोपित बनाए गए गुलजार खान ने भर्ती के लिए होमगार्ड वर्ग में आवेदन किया गया था।
जो अनुभव प्रमाण पत्र बनवाया, इसके आधार पर आरोपित पांच अंक के लिए पात्र था।
आरोपित के स्वजन के पुलिस विभाग में होने के कारण उसे इस प्रवि‍धान की जानकारी थी।

लाभ लेने के लिए उसने जाली प्रमाण पत्र बनवाया

आशंका है कि भर्ती प्रकिया में लाभ लेने के लिए उसने जाली प्रमाण पत्र बनवाया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने प्रमाण पत्र जाली होने की बात मानी है। पुलिस उसकी ओर से प्रस्तुत किए अन्य शैक्षणिक अभिलेखों का भी सत्यापन करा रही है।परि‍वार पुलि‍स में: काम अपराध करना, जानि‍ए फर्जी होमगार्ड का सच; रांझी पुलिस ने किया अरेस्‍ट

Back to top button