Site icon Yashbharat.com

Work From Home कर रहे कर्मचारियों को Budget 2021 में मिल सकता है ये तोहफा

20210201 083656

कोरोना वायरस के कारण दुनिया में लोगों के काम करने का तरीकों में बदलाव आया है। इस महामारी के चलते वर्क फ्रॉम होम (Work For Home) का चलन बढ़ गया है। कई कंपनियां इसे आगे भी बढ़ने पर विचार कर रही है।

वर्क फ्रॉम होम कल्चर से संस्थानों की काफी बचत भी हो रही है। वही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में सरकार कुछ राहत दे सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2021 के बजट में घर से काम करने वाले कर्मचारियों को टैक्स में छूट दी जा सकती है।

दरअसल कोविड-19 के कारण कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों के खर्च बढ़े हैं। जिनमें हाई स्पीड इंटरनेट, पावर बैकअप, इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज, एयरकंडीशनर जैसे एक्स्ट्रा खर्चे शामिल हैं।

कुछ बड़ी कंपनियों अपने कर्मचारियों को इन जरूरतों को पूरा करने अलाउंस और एसेज भी दे रही है।

वहीं अधिकतर कर्मचारी को खर्चे अपनी जेब से देने पड़ रहे हैं। ऐसे में इस बार यूनियन बजट में घर से काम करने वाले कर्मचारियों को टैक्स में छूट देने का ऐलान कर सकती है।

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सरकार बजट में राहत दे सकती है। हालांकि इस बारे में सरकार की तरफ ने कोई बयान नहीं आया है।

Exit mobile version