Site icon Yashbharat.com

शहर में वूमेंस प्रीमीयर लीग का आगाज कल से, महिलाओं की चार टीमें दिखाएंगी क्रिकेट में अपने जौहर

IMG 20250611 WA0026

कटनी। महिलाओं में क्रिकेट के प्रति लगन को देखते वूमेन्स प्रीमीयर लीग का आयोजन शहर के दुगाड़ी नाला क्षेत्र स्थित राय कालोनी के 12 बंगला क्षेत्र में किया जा रहा है। दो दिवसीय महिलाओं के इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज कल 13 जून से हो रही है। कल 13 जून से लीग मैचों की शुरूआत होगी। इस टूर्नामेंट का में महिलाओं की चार टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें अरिंदम फायर्स, रायल दिवाज, माधवी स्ट्राइकर्स और चड्डा सुपर क्वीन शामिल हैं। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को 55 हजार रूपए के साथ ट्राफी जबकि उपविजेता को 21 हजार रूपए के साथ एक ट्राफी प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर आयोजित पत्रकारवार्ता में आयोजन समिति से जुड़ी महिला पदाधिकारियों ने बताया कि कटनी के इतिहास में महिलाओं का यह टूर्नामेंट पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर महिलाएं काफी उत्साहित हैं। पत्रकारवार्ता में बताया गया कि राय कालोनी स्थित एस स्क्वेयर टर्फ में जालीदार ग्राउंड तैयार किया गया है। जिसके अंदर शहर की महिलाएं क्रिकेट के बल्ले और बॉल से अपने जौहर दिखाएंगी।

 

Exit mobile version