Site icon Yashbharat.com

पाकिस्तान की महिला सांसद ने रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को जमकर रगड़ा, देखें वीडियो

Screenshot 20250510 013533 Chrome

पाक के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा मुहम्मद आसिफ मीडिया से लेकर आम जनता और यहां तक कि सांसदों के निशाने पर हैं. ख्वाजा आसिफ ने न केवल भारत के खिलाफ बयानबाजी की है, बल्कि उन्होंने अपने बयानों से पाकिस्तान को भी असहज हालात में डाला है. पाकिस्तान की संसद में एक महिला सांसद ने रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को जमकर रगड़ दिया. इस महिला सांसद ने साफ कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का रवैया बहुत ज्यादा गैर जिम्मेदाराना है. इस सांसद ने कहा कि अगर अंग्रेजी नहीं आती तो पश्चिमी देशों में देश का पक्ष रखने नहीं जाना चाहिए.

इस महिला सांसद ने कहा कि जब आप दबाव नहीं झेल सकते तो विदेश नहीं जाना चाहिए. वहां आपसे सवाल पूछा जाता है तो आप कहते हैं कि हम दशकों से दहशतगर्द पाल रहे हैं. आपका बयान यूएन में आपका हमसाया मुल्क चला रहा है. आप देश के बयान को नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क के प्रोपेगेंडा को आगे बढ़ा रहे हैं. पाकिस्तान के पक्ष को रखने के लिए इससे ज्यादा पढ़े लिखे लोग मौजूद हैं. सरकार को उनको विदेश में भेजना चाहिए.

Exit mobile version