Site icon Yashbharat.com

कानपुर में पानी की टंकी से कूदी महिला, तड़पती रही 10 मिनट; लोग बनाते रहे वीडियो

कानपुर में पानी की टंकी से कूदी महिला, तड़पती रही 10 मिनट; लोग बनाते रहे वीडियो।

कानपुर में पानी की टंकी से कूदी महिला, तड़पती रही 10 मिनट; लोग बनाते रहे वीडियो

कानपुर के शास्त्रीनगर में एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उसको समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टंकी से कूद गई। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

महिला शास्त्रीनगर रहती है। पति की मौत के बाद से वह खोई-खोई सी रहने लगी थी। शुक्रवार की सुबह लोगों ने उसे ऊंचा पार्क स्थिति पानी की ठंकी पर देखा। उसको समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मान नहीं रही थी। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के सामने ही महिला ने टंकी से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों की मदद से महिला को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version