Site icon Yashbharat.com

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, मायके जाते समय हुआ हादसा,स्लीमनाबाद के लखापतेरी रोड पर दुर्घटना, परिवार में पसरा मातम

IMG 20261025 WA0037

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, मायके जाते समय हुआ हादसा,स्लीमनाबाद के लखापतेरी रोड पर दुर्घटना, परिवार में पसरा मात

 

कटनी। जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत लखापतेरी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 27 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब महिला अपने पति के साथ मायके जाने के लिए निकली थी। दुर्घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका रश्मि भूमिया, पति मोनू भूमिया, उम्र 27 वर्ष, अपने पति के साथ मायके पौड़ी पड़रिया गांव जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान लखापतेरी रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि रश्मि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई की।

मृतका के शव का रविवार दोपहर कटनी जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

Exit mobile version