Saturday, May 9, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

फसल चराने से मना करने पर महिला से मारपीट, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी हिरासत में

फसल चराने से मना करने पर महिला से मारपीट, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी हिरासत मे

बरही।थाना बरही अंतर्गत ग्राम धवैया में फसल विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 29 दिसंबर 2025 की है, जब कलावती कुशवाहा पति भोला प्रसाद कुशवाहा के खेत में लगी गेहूं की फसल में आरोपी रज्जन पाठक ने मवेशी घुसा दिए।
फरियादिया द्वारा मना करने पर आरोपी ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे महिला के सिर और पीठ में चोटें आईं। साथ ही आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घायल महिला थाने पहुंची, जहां रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) बरही में कराया गया।
डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर थाना बरही में अपराध क्रमांक 759/25 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रज्जन पाठक निवासी ग्राम धवैया को पकड़कर हिरासत में ले लिया है। मामले में धारा 103(1) बीएनएस जोड़ी गई है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि