Site icon Yashbharat.com

महिला का आरोप: सरकारी नौकरी का झांसा देकर पार्षद ने किया दुष्कर्म

images 76

इंदौर। सरकारी नौकरी का झांसा देकर पार्षद ने दुष्कर्म किया यह आरोप एक महिला ने लगाया है। इंदौर में भाजपा पार्षद नितिन शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पार्षद पर एक विवाहिता महिला ने चार साल तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप है। पार्षद ने महिला को सरकारी नौकरी और रुपयों का झांसा दिया था।

32 वर्षीय महिला की शानू से कोरोना के वक्त 2020 में मुलाकात हुई थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर पीड़िता एक वर्ष पूर्व शानू से मिली और उसने संबंध बनाने की शर्त रख दी। शानू ने कहा कि वह सरकारी विभाग में नौकरी और रुपयों की समस्या हल कर देगा। उसने एक लाख रुपये कैश दिए और कहा कि ब्वायफ्रेंड से दूरी बना लो।

पीड़िता ने पार्षद को 50 हजार रुपये लौटा दिए। आरोपित ने शेष रुपयों के लिए विदूर नगर स्थित मकान पर बुलाकर 10 मई 2023 को शौषण किया। पीड़िता ने रुपयों के दबाव में आरोपित के आफिस में नौकरी कर ली। इस दौरान भी शानू पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता था। जनवरी में उसने महालक्ष्मीनगर स्थित होटल में बुलाकर संबंध बनाए। उसने जोन-14 में एनजीओं में नौकरी भी लगवा दी।

पार्षद के कई महिलाओं से संबंध

आरोप है कि शानू के भतीजे ने पीड़िता को बताया कि चाचा के कई महिलाओं से संबंध है। पीड़िता ने इस बारे में पूछताछ की तो शानू ने हत्या की धमकी दी और कहा कि पहले भी एक व्यक्ति को मार चुका है। मंगलवार को वह बहन के साथ थाने पहुंची लेकिन टीआई आशीष सप्रे जांच के बहाने युवती से पूछताछ करते रहे। बुधवार दोपहर दो बजे शानू के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई।

Exit mobile version