Site icon Yashbharat.com

नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ तिलक कॉलेज में निबंध, रंगोली एवं चित्रकला,प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यार्थियों ने रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश

Picsart 26 10 15 18 43 41 815

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ तिलक कॉलेज में निबंध, रंगोली एवं चित्रकला,प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यार्थियों ने रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदे

कटनी – नशामुक्त समाज के निर्माणऔर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तिलक महाविद्यालय, कटनी में नशामुक्ति विषय पर निबंध लेखन, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों, रंगोली और निबंधों के माध्यम से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को नशे के विरुद्ध सकारात्मक सोच विकसित करने और अपने परिवार एवं समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के साथ नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Exit mobile version