बढ़ती ठंड के साथ स्ट्रीट डॉग को बचाने भेंट किया जा रहा बिछौना, कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी की सराहनीय पहल
बढ़ती ठंड के साथ स्ट्रीट डॉग को बचाने भेंट किया जा रहा बिछौना, कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी की सराहनीय पह
कटनी। धीरे-धीरे ठंड पूरे शबाब पर आ रही है, ऐसे में हम और आप तो खुद को बचा लेंगे लेकिन उन बेजुबान स्ट्रीट डॉग का क्या होगा जो की बिना किसी शर्त के हमारी सुरक्षा में चौबीसों घंटे हमारे घर के आसपास मौजूद रहते हैं। हमारे घर से मिलने वाली दो रोटी और जरा सी पुचकार के बदले ये हमें हर समय आने वाले खतरे से आगाह करते हैं। ऐसी सभी स्ट्रीट डॉग को कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने शेरू नाम दिया है। शेरू को ठंड से बचाने के लिए सोसायटी ने गत वर्ष की तरह इस बार भी शेरू का बिछौना नामक अभियान शुरू कर दिया है।
इस अभियान को लेकर चर्चा करते हुए सोसायटी अध्यक्ष टीनू सचदेवा एवं सचिव अखिलेश पुरवार एवं लक्षित सचदेवा ने कहा की गत वर्षों की भांति 2025 में भी सोसायटी द्वारा मूक पशुओं (स्ट्रीट डॉग्स) के लिए ठंड से बचाव हेतु शेरू के बिछौना का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। ये वही निष्ठावान स्ट्रीट डॉग्स हैं जो 24×7 हमारी गलियों की नि:शुल्क चौकीदारी करते हैं और बदले में सिर्फ प्यार चाहते हैं। इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए उन मूक जीवों के लिए यह बिछौना उपलब्ध कराया जा रहा है, जिनके पास रात में ठंड से बचने का कोई आसरा नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी पशु-प्रेमी अपने घर के बाहर शेरू का बिछौना रखना चाहते है, तो वे कृपया सोसायटी के सदस्यों से संपर्क कर जानकारी देकर अपने शेरू के लिए बिछौना प्राप्त कर सकते हैं। या फिर इस व्हाट्सअप नंबर पर जानकारी भेजें सकते हैं 9755205704 यह सेवा सोसायटी के सदस्यों द्वारा पूरी तरह नि:शुल्क 2025 में भी जारी है।