FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीय

क्या वो फिर से 70 घंटे काम करेगा?’ — रिषि सुनक की गोल्डमैन सैक्स वापसी पर नेटिज़न्स ने फिर उठाया नारायण मूर्ति वाला सवाल

क्या वो फिर से 70 घंटे काम करेगा?’ — रिषि सुनक की गोल्डमैन सैक्स वापसी पर नेटिज़न्स ने फिर उठाया नारायण मूर्ति वाला सवाल

क्या वो फिर से 70 घंटे काम करेगा?’ — रिषि सुनक की गोल्डमैन सैक्स वापसी पर नेटिज़न्स ने फिर उठाया नारायण मूर्ति वाला सवाल। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक वरिष्ठ सलाहकार के रूप में गोल्डमैन सैश से जुड़ गए। गोल्डमैन सैश एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी है। यह दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे प्रभावशाली वित्तीय संस्थाओं में से एक है। सुनक अक्तूबर 2022 से जुलाई 2024 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे हैं।

क्या वो फिर से 70 घंटे काम करेगा?’ — रिषि सुनक की गोल्डमैन सैक्स वापसी पर नेटिज़न्स ने फिर उठाया नारायण मूर्ति वाला सवाल

21 साल बाद सुनक ने की है गोल्डमैन सैश में वापसी

पिछले साल कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पद से इस्तीफा देने के बाद सुनक की यह पहली बड़ी भूमिका होगी। सुनक 21 साल के अंतराल के बाद वॉलस्ट्रीट स्थित निवेश बैंक में वापसी कर रहे हैं।इससे पहले उन्होंने वहां ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षु और बाद में कनिष्ठ विश्लेषक के रूप में काम किया था।

सुनक की नई नौकरी को सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके ससुर के बयान से जोड़ा

गोल्डमैन सेश से सुनक के जुड़ने पर नेटिजन्स भी दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने सुझाव दिया है कि उन्हें गोल्डमैन सैक्स के बजाय इन्फोसिस में शामिल होने पर विचार करना चाहिए था, जहां उनकी पत्नी के काफी पारिवारिक संबंध हैं। एक नेटिजन ने मजाक में कहा, “उन्हें इंफोसिस जॉइन कर लेना चाहिए था और 70 घंटे काम करना चाहिए था।” दूसरे यूजर ने पूछा, “क्या वह हफ़्ते में 70 घंटे काम करेगें?”

Back to top button