katniमध्यप्रदेश

आज 25 सितंबर दीनदयाल जी की जयंती पर होगा व्रहद सदस्यता अभियान

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 25 सितंबर को व्रहद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर प्रत्येक बूथों में दीनदयाल जी का पुण्य स्मरण किया जाएगा, तदोपरांत पूरे दिन सदस्यता अभियान चलेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टण्डन ने सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों से आव्हान किया कि बुधवार 25 सितंबर को पूरे मनोयोग से सदस्यता अभियान में जुटे तथा पूरे प्रदेश में सर्वाधिक सदस्य बनाने का रिकार्ड बनाएं।

श्री टण्डन ने बताया कि कटनी जिले में एक लाख सदस्य बनने पर हमारे ऊर्जावान सांसद तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा ने सभी को बधाई दी थी। श्री टण्डन ने लक्ष्य को प्राप्त करने का सम्पूर्ण श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया साथ ही जनप्रतिधि गण सांसद वीडी शर्मा, सम्भागीय प्रभारी कविता पाटीदार के मार्गदर्शन में शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्रि सिंह, जिला संगठन प्रभारी  संजय साहू, विधायक  संजय पाठक सन्दीप जायसवाल, श्री प्रणय पांडे,  धीरेन्द्र सिंह, महापौर प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, तथा सदस्य्ता प्रभारी सुनील उपाध्याय एवं सभी मण्डल अध्यक्ष गण जिले के पदाधिकारियों मोर्चा प्रकोष्ट प्रकल्प विभाग के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की भी सराहना करते हुए कल बुधवार 25 सितंबर को अधिक से अधिक सदस्य बना कर कटनी जिले को अव्वल बनाने की अपेक्षा की है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि