Site icon Yashbharat.com

कुएं की गैस से इंसानों की मौत क्यों होती है, बचाव का क्या तरीका है

IMG 20240726 WA0021

कटनी। बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल है, छोटी से सावधानी किसी की कीमती जान बचा सकती है। सूखे और गहरे कुओं में धीरे-धीरे कचरा जमा होता रहता है। नमी होने पर मार्स गैस(मीथेन) बन जाती है। ये गैस बहुत जहरीली और जानलेवा होती है। कुएं में 6-7 फिट तक इसकी लेयर बनती है। गैस की चपेट में आते ही इंसान बचाव के लिए भी नहीं बोल पाता, इस वजह से दूसरा या तीसरा इंसान भी मारा जाता है।

कैसे पाता लगाएं कुएं की गैस का

  1. आक की ताजा टहनी रस्सी के सहारे कुएं में लटकाएं, यदि मीथेन गैस होगी तो आक के पत्ते तुरंत मुरझा जायेंगे।
    2 . नीम की पत्तियां भी संवेदन शील होती हैं, वो भी इस गैस की चपेट आते ही झुलस जाती हैं।
  2. जलती हुई लालटेन रस्सी के सहारे कुएं में लटकाएं, यदि मीथेन गैस होगी तो लालटेन तुरंत बुझ जाएगी।
    मीथेन गैस को समाप्त कैसे करें
    1- 4-5 किलो बुझा हुआ चुना डालने से मीथेन गैस समाप्त हो जाती है।
    2- 400 से 500 लीटर पानी डालने से भी मीथेन गैस वातावरण में घुल जाती है।
Exit mobile version