जहां पति DM अब वहां IPS पत्नी की भी तैनाती

wp 17523875599802156264936564012995

IPS नवजोत सिमी को अब स्थायी रूप से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-19, बेगूसराय का समादेष्टा नियुक्त किया गया है. पहले वह इसी जिले में इस विभाग में अस्थायी रूप से प्रभार में थीं, अब उन्हें पूर्ण जिम्मेदारी मिल गई है।

अब एक बार फिर बेगूसराय में IPS नवजोत सिमी और उनके IAS पति तुषार सिंगला की पोस्टिंग साथ-साथ हुई है . ये पावर कपल जिले के प्रशासनिक नेतृत्व में अहम भूमिका निभा रहा है.

नवजोत सिमी इससे पहले बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-8 की कमांडेंट थीं और 19 का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही थीं. नई पोस्टिंग के साथ अब वह पूरी तरह 19 यूनिट की कमान संभालेंगी।

पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली नवजोत सिमी ने डेंटल सर्जरी की पढ़ाई की है, लेकिन डॉक्टर बनने के बाद उन्होंने UPSC में पहले ही प्रयास में 735वीं रैंक हासिल की और IPS बनीं।

हैदराबाद स्थित नेशनल पुलिस एकेडमी से ट्रेनिंग के बाद नवजोत सिमी की पहली पोस्टिंग पटना में बतौर डिप्टी एसपी हुई थी. वहां से शुरू हुआ उनका प्रशासनिक सफर अब बेगूसराय तक पहुंच चुका है.

नवजोत सिमी और IAS तुषार सिंगला की लव स्टोरी पुलिस ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई और 2020 में शादी में बदली. तुषार पहले बंगाल कैडर में थे, लेकिन शादी के बाद बिहार कैडर में आ गए.

इसे भी पढ़ें-  1 नवंबर को रामलीला मैदान में 'इंडिया' गठबंधन की महारैली: 5 लाख की भीड़ का टारगेट, 30 को मॉक पार्लियामेंट; बीजेपी ने कसा तंज