जब भी अप्रेजल या इंक्रीमेंट जैसे शब्द सामने आते हैं तो हमें घबराहट सी होती है की बॉस क्या क्या सवाल आपसे कर सकते हैं

जब भी अप्रेजल या इंक्रीमेंट जैसे शब्द सामने आते हैं तो हमें घबराहट सी होती है की बॉस क्या क्या सवाल आपसे कर सकते हैं

साल का वो समय आ गया है जब अप्रेजल फीवर सभी के सिर चढ़कर बोलने लगा है। लगभग हर कंपनी में धीरे-धीरे अप्रेजल्स की बात हो रही है और कई जगह तो रिव्यू भी शुरू हो गया है। इस दौरान कर्मचारियों को जो चीज सबसे ज्यादा परेशान करती है वह रिव्यू ही तो है। आपके काम को लेकर क्या पूछ लिया जाएगा और क्या आप अपने काम को श्योर हो पाएंगे। भले ही आपने साल भर बहुत मेहनत की हो, लेकिन अप्रेजल इंटरव्यू में थोड़ी सी भी झिझक आपको परेशान कर सकती है। यकीनन आपको एक बात ध्यान रखने की जरूरत है कि इस दौरान कॉन्फिडेंस बहुत जरूरी होता है।

जब भी अप्रेजल या इंक्रीमेंट जैसे शब्द सामने आते हैं तो हमें घबराहट सी होती है की बॉस क्या क्या सवाल आपसे कर सकते हैं

अगर आपको भी जल्द ही अपनी रिव्यू मीटिंग में जाना है, तो क्यों ना कुछ ऐसी चीजें की जाएं जिनकी मदद से आप अपने बॉस को इम्प्रेस कर पाएं। चलिए आज आपको इसके बारे में ही बताते हैं।

क्या आप मुझे इसके बारे में और बता सकते हैं?

यह सवाल आपके परफॉर्मेंस रिव्यू में बहुत काम आ सकता है। दरअसल, मैनेजर के पास आपकी परफॉर्मेंस का लेखा-जोखा पहले से ही मौजूद रहता है। ऐसे में अगर आपके रिव्यू के बाद वह फिर भी आपके काम को लेकर सवाल करता है, तो आप यह सवाल पूछ सकते हैं।

जब भी अप्रेजल या इंक्रीमेंट जैसे शब्द सामने आते हैं तो हमें घबराहट सी होती है की बॉस क्या क्या सवाल आपसे कर सकते हैं

दरअसल, सवाल पूछने का अंदाज ही सब कुछ कह सकता है। इस सवाल के साथ आप पूछें, ” मुझे लगता है मैंने अपने काम के बारे में आपको सब कुछ बता दिया है, लेकिन अगर आपको और जानना है, तो क्या आप मुझे इसके बारे में और बता सकते हैं?”

यह सवाल उन्हें समझाएगा कि आपकी अंडरस्टैंडिंग बहुत है और आप अपने काम को लेकर ज्यादा इंटरेस्टेड हैं। आपको यह पता है कि किस तरह से आप अपने काम की रिपोर्ट दे सकते हैं।

मैं इसके बारे में आपको थोड़ी और जानकारी देना चाहता हूं…

यह जवाब तब दिया जा सकता है जब मैनेजर को आपके रोजाना के काम के बारे में ज्यादा जानकारी ना हो। मैनेजर अगर रोजाना आना जाना नहीं करता है या किसी और लोकेशन पर बैठता है, तो यह लाइन उसे इम्प्रेस करने के लिए काफी है।

अपने टारगेट और गोल्स को अच्छे से याद करके जाएं

कई लोग साल भर अपनी परफॉर्मेंस तो सही करते हैं, लेकिन फिर भी अपने टार्गेट्स के बारे मं बताना

भूल जाते हैं। अगर आपको सभी नंबर्स ठीक से याद हैं, तो इससे साबित होता है कि आपको अपना जॉब डिस्क्रिप्शन भी ठीक से पता है और आप आगे भी ठीक से काम कर सकते हैं।

आपकी कोशिश अगर बहुत ज्यादा रही है, तो उसी हिसाब से आपका रिजल्ट भी होगा। यही चीज आपको मैनेजर को समझानी है। आपको अपना प्लान पहले से ही तैयार करके रखना है।

Exit mobile version