पति बीमारी से हुआ पीड़ित तो पत्नी के साथ हो गई मारपीट,मासूम बच्ची के सामने मां की पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पति बीमारी से हुआ पीड़ित तो पत्नी के साथ हो गई मारपीट,मासूम बच्ची के सामने मां की पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कटनी। पति लीवर की बीमारी से पीड़ित हुआ तो परिजनों ने संपत्ति हड़पने पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। मासूम बच्ची के सामने मां पिटती रही। यह मामला बरही थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में घटित हुआ।

 

एडिशनल एसपी कटनी संतोष डेहरिया‌ के समझ उपस्थित होकर बरही निवासी पीड़ित पूनम गुप्ता ने बताया कि उसका विवाह 7 वर्ष पूर्व बरही निवासी धनेंद्र गुप्ता के साथ हुआ था। करीब 1 साल तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। पति शराब पीने के आदी हैं और लीवर की बीमारी से पीड़ित है। पूनम ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग पति ने पति की संपत्ति हड़पने उसके साथ जमकर मारपीट की है।

पूनम के बताएं अनुसार 14 जुलाई को उसके ससुराल पक्ष के रिश्तेदार श्रीमती शकुन गुप्ता नंद, बिल्लू गुप्ता देवर, विक्की गुप्ता,राम दत्त गुप्ता, भारती गुप्ता, पुष्पेंद्र गुप्ता और आरती गुप्ता ने मानपुर से बरही आकर उसके साथ जमकर मारपीट की। पूनम से जबरिया जेवरात देने की मांग की जा रही थी।

एएसपी से पूनम ने बताया कि 15 जुलाई को फिर सुबह 6:00 बजे जब मे बाथरूम में थी तब नंद भारती गुप्ता, आरती गुप्ता, राम दत्त गुप्ता, पुष्पेंद्र गुप्ता घर आए और दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगे। पति के द्वारा दरवाजा खोलने के बाद मेरे साथ उन लोगों ने फिर जमकर मारपीट की।मुझे हॉस्पिटल में उपचार के लिए दाखिल भी किया गया।

बरही थाने बार-बार जाने के बाद किसी तरह रिपोर्ट लिखी गई। पुष्पा गुप्ता ने एडिशनल एसपी से निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है।एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने मीडिया को बताया की बरही थाने में ससुराल पक्ष पर अपराध दर्ज किया गया है और निष्पक्ष जांच होगी।

Exit mobile version