देश के आर्मी चीफ जब पहुंचे अपने बचपन के स्कूल, सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सतना सरस्वती शिशु मंदिर बना यादों का ठिकाना

Screenshot 20251103 161057 Chrome

देश के आर्मी चीफ जब पहुंचे अपने बचपन के स्कूल, सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सतना सरस्वती शिशु मंदिर बना यादों का ठिकाना। मध्य प्रदेश के सतना जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर देशभर में चर्चा का विषय बन गया है।

देश के आर्मी चीफ जब पहुंचे अपने बचपन के स्कूल, सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सतना सरस्वती शिशु मंदिर बना यादों का ठिकाना

दरअसल, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी की प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से हुई। कुछ दिन पूर्व कक्षा चार की उनकी अंकसूची उनके सामने आई तो उन्होंने विद्यालय को देखने की इच्छा जताई। इसके बाद गत एक नवंबर को वह सतना पहुंचे।

  1. जनरल द्विवेदी अपनी बहन के साथ वर्ष 1971-72 के शिक्षण सत्र में इस विद्यालय में कक्षा चार के विद्यार्थी थे। बता दें कि वह सतना जिले के रहने वाले हैं और उनके स्वजन समय-समय पर यहां आते रहते हैं। उन्होंने कक्षा चार की अपनी अंकसूची इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट भी की है। वह करीब 54 वर्ष बाद विद्यालय पहुंचे।
इसे भी पढ़ें-  कटनी: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत 30 अक्टूबर को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में लगेगा शिविर