Site icon Yashbharat.com

ये कैसा प्यार: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग लगा ली फांसी

fansi

सिंगरौली। ये कैसा प्यार जिसमें अपने बच्चों के लिए भी मोह नहीं। एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के 5 बच्चे हैं। मामला जिले में माड़ा के बहेरी खुर्द गांव का है। दोनों के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी की एक साल पहले शादी हुई थी। इससे महिला नाखुश थी।

महिला 5 बच्चों की मां थी। उसका पति ओडिशा में मजदूरी करता है। महिला अपने बच्चों के साथ सास-ससुर से अलग रह रही थी।

पुलिस के अनुसार, बीती रात प्रेमी महिला के घर आया था। रात में दोनों ने साथ खाना खाया और सो गए। देर रात उठे और एक साथ फांसी के फंदे से झूल गए। सुबह बच्चे उठे तो मंजर देखकर बिलख पड़े।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version