katniLatestमध्यप्रदेश

जीवन भर समाज सेवा के लिए समर्पित रहे कर्मयोगी स्वर्गीय पंडित सत्येन्द्र पाठक की पुण्यतिथि पर शुभ चिंतकों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन, शहरवासियों को शीघ्र मिलेगी स्मृति में बन रहे सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की सौगात

जीवन भर समाज सेवा के लिए समर्पित रहे कर्मयोगी स्वर्गीय पंडित सत्येन्द्र पाठक की पुण्यतिथि पर शुभ चिंतकों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन, शहरवासियों को शीघ्र मिलेगी स्मृति में बन रहे सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की सौगात

कटनी(YASHBHARAT.COM)। मानव सेवा की प्रतिमूर्ति, प्रकृति प्रेमी कर्मयोगी मध्यप्रदेश शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री स्वर्गीय पंडित सत्येन्द्र पाठक की आज 28 अप्रैल मंगलवार को पुण्यतिथि है। श्रीपाठक के परिजन व शुभ चिंतक आज उन्हे श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद कर रहे हैं और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प ले रहे हैं। जिला अस्पताल परिसर में कर्मयोगी पंडित सत्येन्द्र पाठक की स्मृति में उनके सुपुत्र विजयराघवगढ़ विधायक एवं पूर्वमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक के द्धारा सर्वसुविधायुक्त अस्पताल भवन का निर्माण कराया जा रहा है। कर्मयोगी पंडित सत्येन्द्र पाठक की जन्म जयंती पर 7 अप्रैल 2022 को मध्य प्रदेश शासन के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अस्पताल भवन का भूमि पूजन किया था और कहा था कि कटनी का जिला अस्पताल अब कर्मयोगी पंडित सत्येंद्र पाठक के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान शिवराज ने गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई परहित सरिस धरम नहीं भाई, पर पीड़ा सम नहीं अधमाई के माध्यम से स्वर्गीय सत्येन्द्र पाठक के पुण्य कार्यो का जिक्र करते हुए ये भी कहा था कि पिता सत्येन्द्र पाठक की विरासत को विधायक बेटे संजय सत्येन्द्र पाठक आगे बढ़ा रहे हैं। बहरहाल लगभग चार वर्ष पूर्व भूमिपूजन के बाद से ही सर्वसुविधायुक्त अस्पताल भवन का निर्माण कार्य जारी है और अब यह अंतिम दौर में है। बीते दिनों विजयराघवगढ़ विधायक एवं पूर्वमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा था कि अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होगा और फिर उसे आम जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।

जिंदगी भर समाजसेवा में लगे रहे सत्येन्द्र

गौरतलब है कि स्वर्गीय पंडित सत्येन्द्र पाठक अपना संपूर्ण जीवन पुण्य के कार्यों में समर्पित कर दिया था। गरीब कन्याओं के विवाह, गरीबों का इलाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक भी अपने पिता की स्मृतियों को अजर अमर बनाने का कार्य कर रहे हैं। कटनी जिले को पारिवारिक निधि से भव्य चिकित्सा भवन बनाने की सौगात देने का कार्य पिता के ही संस्कारों एवं पुण्य कर्मों की देन है। वर्तमान में कर्मयोगी पंडित सत्येन्द्र पाठक हमारे बीच नहीं है किन्तु उनकी आत्मा बेटे संजय सत्येन्द्र पाठक के द्धारा किये जा रहे कार्यो को देखकर आर्शीवाद प्रदान कर रही है।

पिता के पदचिन्हों पर चलकर जिंदगी भर करूंगा जनसेवा-संजय सत्येन्द्र पाठक

आज 28 अप्रैल को पुण्यतिथि के अवसर पर विजयराघवगढ़ विधायक एवं पूर्वमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने कर्मयोगी एवं प्रकृति प्रेमी पिता पंडित सत्येन्द्र पाठक को याद करते हुए कहा कि वो दादा एवं पिता के दिये संस्कारों का जिंदगभर जरुरतमंदों की सेवा करते हुए निर्वाहन करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि साल 2013 मे बॉम्बे हॉस्पिटल में जब वो पिता को इलाज कराने के लिए ले गए तो अस्पताल में ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता भी इलाजरत थे। इस दौरान दोनो की मुलाकातें होती थी। शिवराज सिंह चौहान के पिता अपने बेटे के द्वारा मध्यप्रदेश की जनता के लिये किये जा रहे नेक कार्यो का जिक्र मेरे पिताजी से करते थे। जिन्हें वो बाद में उन्हें बताया करते थे। विधायक संजय पाठक ने बताया कि इसी के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पदचिन्हों पर चलकर जनता की सेवा करने का संकल्प लिया और अब उसी पर आगे बढ़ रहे हैं।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक