Saturday, April 25, 2026
Latest:
Latest

स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच कटनी मुड़वारा स्टेशन होकर चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

कटनी(YASHBHARAT.COM)। स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर्व पर यात्री दबाव को ध्यान में रखकर रेलवे ने जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच कटनी मुड़वारा स्टेशन होकर 2-2 ट्रिप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01707/01708 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच के साथ संचालित होगी। यह ट्रेन जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट और मथुरा में ठहराव लेगी। यात्री टिकट किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या आईआरसीटीसी वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन 14 व 17 अगस्त को जबलपुर से शाम 6:30 बजे प्रस्थान कर कटनी मुड़वारा रात 7:50/8:00, दमोह रात 9:30/9:32, सागर रात 10:45/10:50, झांसी सुबह 3:25/3:35, ग्वालियर सुबह 4:50/4:55, आगरा कैंट सुबह 7:45/7:50, मथुरा सुबह 9:00/9:02 तथा हजरत निजामुद्दीन सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01708 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15 व 18 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर मथुरा 2:18/2:20, आगरा कैंट 3:40/3:45, ग्वालियर शाम 6:20/6:25, झांसी रात 9:35/9:40, सागर 2:15/2:20 मध्यरात्रि, दमोह सुबह 3:30/3:35, कटनी मुड़वारा सुबह 6:00/6:10 तथा जबलपुर सुबह 8:10 बजे पहुंचेगी।

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक