मध्यप्रदेश

Weather Update: सुबह तेज वर्षा से तरबतर हुआ इंदौर… वर्षा के कारण कलेक्टर ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया

Weather Update: सुबह तेज वर्षा से तरबतर हुआ इंदौर… वर्षा के कारण कलेक्टर ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया। शहर में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह तेज वर्षा का दौर जारी है। सुबह करीब पांच बजे हल्की बूंदाबांदी से शुरू हुआ वर्षा का दौर तेज बौछारों में बदल गया।
तेज वर्षा के चलते शहर के कई इलाकों में पानी भर गया और सड़कें नदियों में तब्दिल हो गईं। सुबह साढ़े सात बजे तक वर्षा का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी दिनभर वर्षा का दौर जारी रहेगा।

 

इंदौर में भारी वर्षा को देखते हुए कलेक्टर डा. इलैया राजा टी ने सभी विद्यालयों में शुक्रवार 21 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही स्कूल संचालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा के संबंध में एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम