Site icon Yashbharat.com

Weather Update: सुबह छाया कोहरा, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन एवं इंदौर में हल्की बारि‍श होने की संभावना

cold_news

cold_news

Weather Update: सुबह छाया कोहरा, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन एवं इंदौर में हल्की वर्षा होने की संभावना है। जबलपुर, शहडोल, उज्जैन एवं इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। भोपाल में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। इनके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक नमी के कारण शनिवार को इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

उधर पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पचमढ़ी में 15.7, नरसिंहपुर में आठ, जबलपुर में 7.2, उमरिया में 5.6, सीधी में पांच, नर्मदापुरम में 2.2, सतना में 1.9, बैतूल में 1.2, खजुराहो में एक, छिंदवाड़ा में 0.8, उज्जैन में 0.6, सागर में 0.4, मंडला में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। गुना एवं नौगांव में बूंदाबांदी हुई। राजधानी भोपाल में सुबह के समय धुंध छाई रही। सुबह साढ़े सात बजे से सुबह 10.30 बजे तक दृश्यता 1000 मीटर रही। प्रदेश में सबसे कम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया।

Exit mobile version