Site icon Yashbharat.com

Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, इस साल सामान्य रहेगा मानसून

weather update

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने इस साल मानसून के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस साल देश में सामान्य मानसून रहेगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचीव माधवन राजीवन ने जानकारी देते हुए कहा कि मानसून के मौसम 2020 के दौरान मात्रात्मक रूप से मानसून वर्षा, मॉडल त्रुटि के कारण +5 या -5% की त्रुटि के साथ इसकी लंबी अवधि के औसत का 100% होने की उम्मीद है।

बता दें कि चार महीने का दक्षिण पश्चिम मानसून हर साल जून से सितंबर चार महीने हर साल केरल से शुरु होता है। देश में कोरोना के मामलों और लॉकडाउन के बीच इस पूर्वानुमान का बेहद महत्व माना जा रहा है। किसान तो हर साल अच्छे मानसून के इंतजार में रहते ही हैं। खबरों के अनुसार आज दोपहर मौसम विभाग ये पूर्वानुमाान जारी करेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून खरीफ की फसल जैसे मोटे अनाज, धान, दहलन और तिलहन के जरूरी होते हैं। ऐसे में किसानों को अच्छी बारिश से राहत मिल सकती है।

खबरों के अनुसार मौसम विभाग से पहले ही एक निजी एजेंसीने मानसून की भविष्यवाणी कर दी है। इसके अनुसार, इस साल मानसून सामान्य से ज्यादा होगा और जरूरत से ज्यादा बरसात होगी।

बिहार में हुई ओलावृष्टि

बिहार के कई जिलों में मंगलवार की रात अचानक तेज हवा के साथ हुई बारिश के साथ ही ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज बदल गया है। एकतरफ किसान इस बदले मौसम के मिजाज से चिन्तित हैं तो वहीं मुंगेर जिले में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली में 41 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

वहीं इस बार अप्रैल में गर्मी भी नए रिकॉर्ड बना सकती है। मंगलवार को पहले पखवाड़े में ही देश की राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पहुंच गया है। वहीं, गर्मी बढ़ने का यह दौर लगातार जारी रहने का अनुमान है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से आ रही गर्म हवा के कारण यह इसी माह 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यह गर्म हवा दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के करोड़ों के लिए आफत बनेगी।

Exit mobile version