FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Weather IMD Alert कई राज्यों में बारिश के साथ घने कोहरे की चेतावनी

Weather IMD Alert कई राज्यों में बारिश के साथ घने कोहरे की चेतावनी

Weather IMD Alert Weather IMD Alert कई राज्यों में बारिश के साथ घने कोहरे की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। बीते दिनों राजधानी दिल्ली में तेज धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली है। धूप निकलने के बाद हर किसी का चेहरा खिल उठा था। आईएमडी के मुताबिक, 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर,लद्दाख में अलग-अलग जगहों पर भयंकर सर्दी के साथ ही भारी बारिश की भी चेतवानी कर दी गई है।
इतना ही नहीं इन दोनों राज्यों के कुछ इलाकों में बर्फबारी होने की  भी संभावना जताई गई है। यूपी की बात करें तो यहां भी भीषण ठंड खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है।
शीतलहर और घना कोहरा कहर बरपा रहा है। यूपी के कई जिलों से इस समय  हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। लोग सर्दी से बचने के लिए ऊनी कपड़ों, अलाव और हीटर का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में सर्दी को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

राजधानी में मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज यानी रविवार (28 जनवरी) को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, हल्का कोहरा भी छाया हुआ  भी सुबह के वक्त देखने को मिलेगा।

बिहार में मौसम

आईएमडी ने यूपी और बिहार में घने कोहरे और कोल्ड डे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

यहां बर्फबारी

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने की बात कही है, जबकि 29 जनवरी से 1 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

कई राज्यों में बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

घना कोहरा

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और बिहार राज्यों में 31 जनवरी तक रात और सुबह के समय घना कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है।

Back to top button