Site icon Yashbharat.com

Weather Forecast: पहाड़ों से आने वाली हवा बढ़ाएगी कंपकंपी, कल आसमान में छाए रहेंगे बादल; अभी और गि‍रेगा तापमान

thand cold sardi cohra

Weather Forecast: पहाड़ों से आने वाली हवा बढ़ाएगी कंपकंपी, कल आसमान में छाए रहेंगे बादल; अभी और तापमान गि‍रेगा । पहाड़ों से मैदानी इलाकों में आने वाली सर्द हवा राजधानी में ठंड और बढ़ाएगी।

अब दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान में अन्य दिनों के मुताबिक वृद्धि देखने को मिली। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य रहा। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। उधर औसत अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया।

 

बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। ऐसे में धूप हल्की रहेगी, इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, सुबह कोहरे की मोटी चादर देखने को मिलेगी। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से दिल्ली में ठिठुरन बढ़ेगी। आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी दस्तक देगी। बुधवार को औसतन न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का संभावना है।

मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय धूप कम खिल रही है और सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। हवा उत्तर-पश्चिम की दिशा से चली, वहीं हवा की गति 14 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।

मुंगेशपुर का इलाका रहा सबसे ठंडा

मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड में 6.7, आया नगर में 8.2, मुंगेशपुर व जाफरपुर में 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नरेला में 25.4, पीतमपुरा में 24.6, पालम में 21.1 व पूसा में 23.2 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version