Weather Alert अगले कुछ घंटों में अनूपपुर, बालाघाट, कटनी, पन्ना, शहडोल, सिंगरौली, उमरिया में तेज बारिश की चेतावनी

images 25

Weather Alert अगले 3 घंटों में अनूपपुर, बालाघाट, कटनी, पन्ना, शहडोल, सिंगरौली, उमरिया में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वैसे पूरे मध्य प्रदेश में बारिश होने के आसार है।

मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। IMD ने इस दिन कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन के दिन प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। प्रदेशभर में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 40 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश होने की संभावनाएं जताई है. मौसम प्रणालियों के प्रभाव से कई जिलों में बारिश का दौरा जारी रहेगा. हालांकि इनमें से कुछ जिलों में राहत मिली हुई है।

मौसम के कारण कई लोगों जिलों में जन जीवन प्रभावित हो रहा है. जबलपुर भोपाल, रीवा, सतना और ग्वालियर में बारिश का अलर्ट जारी है. यहां अगले 24 घंटो में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.’