Weather Alert: कटनी समेत संभाग के जिलों में रहेगी जारी

Weather Alert: कटनी समेत संभाग के जिलों में रहेगी जारी । कटनी में लगातार तेज बारिश से नदी, तालाब और नाले उफान पर है। किसानों में खुशी का माहौल है। शहर में लगातार हो रही वर्षा की वजह से निचले क्षेत्रों में जलप्लावन के हालान बन गए, लेकिन शुक्रवार को वर्षा की रफ्तार धीमी होने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली। 24 घंटे में सवा दो इंच वर्षा दर्ज की गई तो वहीं अब तक 36 इंच तक औसत वर्षा हो चुकी है। इधर नगर निगम और जिला प्रशासन कई इलाकों में लोगों की मदद में जुटे रहे। कई इलाकों में पानी भरने की वजह से नगर निगम, जिला प्रशासन ने लोगों की मदद के लिए संयुक्त अभियान चलाया।

 

मौसम विज्ञानियों ने शनिवार काे भी भारी वर्षा होने के संकेत

मौसम विज्ञानियों ने शनिवार काे भी भारी वर्षा होने के संकेत दिए हैं। जबलपुर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान 6 से 8 किमी प्रति घंटे से हवाएं चलेंगी। इधर पिछले चार दिनों से हो रही वर्षा की वजह से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

 

बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब क्षेत्र बन गया

 

अधिकतम तापमान 28 से सीधे 24 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री पर आ गया है। बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब क्षेत्र बन गया है। मानसून द्रोणिका भी अपनी सामान्य स्थिति से ऊपर चली गई है। झारखंड तक मजबूत ट्रफ लाइन है। जबलपुर संभाग के आस-पास भी मजबूरी से कम दबाव का क्षेत्र निर्मित है। अभी मौसम ऐसा ही रहेगा।

 

संतकबीर सरोवर का तटबांध गुरुवार रात टूट गया

अनूपपुर में अति वर्षा से पवित्र नगरी अमरकंटक के नर्मदा उद्गम के नीचे कपिलधारा मार्ग पर संतकबीर सरोवर का तटबांध गुरुवार रात टूट गया इसी तरह पुष्प राजगढ़ के खरसेल गांव में एक चेक डैम टूटने तथा शहडोल उमरिया मार्ग पर घाट में भूस्खलन होने से रास्ता अवरुद्ध होने जैसी पचेतिया निर्मित हुई हैं।

बालाघाट में पुल-पुलियों के उपर से पानी बहने पर आवागमन हुआ बाधित, जान को जोखिम उठा रहे लोगवैनगंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, छोटे पुल के उपर से बह रहा पानीतेज बहाव के बीच सेल्फी, मछली पकड़ने भी उठा रहे लोग जान का जोखिमकालोनियों में भरने लगा वर्षा का पानी, मोतीतालाब हुआ लबालब।

नर्मदा नदी में बाढ से क्षतिग्रस्त हुई पुल की रेलिंग

डिंडौरी में नदी, नालों का जलस्तर हुआ कम, नर्मदा नदी में बाढ से क्षतिग्रस्त हुई पुल की रेलिंग, जबलपुर अमरकंटक मार्ग में स्थित जोगीटिकरिया पुल से भारी वाहनों को नहीं दिया जा रहा प्रवेश, तेज वर्षा के चलते करंजिया, बजाग क्षेत्र में नदी किनारे बोई सोयाबीन की फसल प्रभावित,इस वर्ष अब तक हो चुकी है 320 मिलीमीटर अधिक वर्षा।

अवधि तक गत वर्ष 593.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई

मंडला में इस वर्ष 1 जून से 4 अगस्त 2023 के दौरान 827.4 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 593.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 234.1 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को मंडला में 36.6 मि.मी., नैनपुर में 33.8 मि.मी., बिछिया में 75.2 मि.मी., निवास में 78.4 मि.मी. तथा घुघरी में 48.6 मि.मी. एवं नारायणगंज में 52 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 4 अगस्त 2023 को 54.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Exit mobile version